गोरखपुर
सहजनवा के रानीपार में स्थित J.L.M. विद्यालय के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर किया प्रस्तुति


सहजनवा क्षेत्र के रानीपार में स्थित J.L.M. विद्यालय में 71वा गणतंत्र दिवस पर आज विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस साल भी जनता लघु माध्यमिक विद्यालय रानीपार में विद्यालय के परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया और देश के जवानों को याद किया गया, जिसमे विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार के देश भक्ति गानों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति भी दी जिसे देखकर वहां पर बैठे लोग काफी भावुक हुए और तालियों की गडगड़ाहट से पूरा प्रांगण गुजता रहा। परिसर में काफी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ ही क्षेत्र की आम जनता भी बच्चो के प्रस्तुति को देखते रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को नमन कर झंडारोहण कर राष्ट्रगान के साथ शुरू किया गया, कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक धनुषधारी उपाध्याय के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहजनवा के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी धनंजय सिंह रहे।
बच्चो के प्रस्तुति पर उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रबंधक द्वारा शिवांजली, दिव्य ज्योति, श्रेया रंजन, सोनी आर्या, कृतिका उपाध्याय, खुशी यादव, सम्मान उपाध्याय, प्रिंस गौड़, रीतू पासवान, कृति शर्मा को पुरस्कार भी दिया गया।
मौके पर अध्यापक वीरेंद्र यादव, हरिद्वार उपाध्याय, विजय कुमार, सत्येंद्र यादव, रामकुमार उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, माधुरी देवी, कविता शर्मा, अर्पिता शर्मा, खुशबू शर्मा, निधि, संस्कृत अध्यापक प्रधानाचार्य संजय मिश्रा, सहायक अध्यापक राधेश्याम पांडेय, धनुषनारायण उपाध्याय, योगेश उपाध्याय सहित बच्चे व क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।