बाराबंकी
थाना कोठी पुलिस ने लगभग 78 लाख कीमती मारफीन के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कोठी संतोष सिंह के दिशा निर्देश में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त विजय कुमार धवन पुत्र कृष्ण गोपाल धवन निवासी 58 ए रेलवे कॉलोनी स्लीपर ग्राउण्ड थाना मानक नगर जनपद लखनऊ को आज दिनांक 27.01.2020 को समय 06.55 बजे भानमऊ चौराहा थाना कोठी जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 260 ग्राम मारफीन (लगभग 78 लाख कीमती मारफीन) बरामद हुयी। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोठी पर मु.अ.सं. 30/2020 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
विजय कुमार धवन पुत्र कृष्ण गोपाल धवन निवासी 58 ए रेलवे कॉलोनी स्लीपर ग्राउण्ड थाना मानक नगर जनपद लखनऊ । स्थायी पता सवास थाना मानपुर जनपद दोसा राजस्थान।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
आज दिनांक 27.01.2020 को समय 06.55 बजे भानमऊ चौराहा थाना कोठी जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी-
260 ग्राम मारफीन (लगभग 78 लाख कीमती)
पुलिस टीम-
- संतोष सिंह थानाध्यक्ष कोठी जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 प्रदीप यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- का0 नीलेश सिंह, का0 अमित सिंह, का0 आशीष तिवारी थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
I genuinely enjoy looking at on this website , it has got excellent posts. “Literature is the orchestration of platitudes.” by Thornton.