योग में बच्चों ने दिखाया दम

गोरखपुर ब्यूरों:- 23 जनवरी को विद्धवासनी उद्यान के पतंजलि योग भवन में जिला स्तरीय योग प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इस योग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में किरण निषाद रजत पदक, पारुल सिंह कांस्य पदक, और जूनियर वर्ग में अंजली जायसवाल स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आयोजक के अनुसार यह प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।अंत में सभी योग साधकों ने योगाचार्य मुहम्मद सज्जाक से आशीर्वाद प्राप्त किए।