यातायात व्यवस्था में होमगार्ड भी निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका

गोरखपुर ब्यूरों:- एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने यातायात कार्यालय पर लगभग 400 होमगार्डों को क्रेजी ब्रेड के मालिक नवीन अग्रवाल के सहयोग से कैप वितरित किया ।मीडिया से वार्ता करते हुए एसपी ट्रैफिक ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में होमगार्ड के जवान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ऐसे में इन जवानों के उत्साहवर्धन के लिए क्रेजी ब्रेड के मालिक नवीन अग्रवाल की सहयोग से लगभग 400 होमगार्ड को कैप वितरित किया गया ताकि वह वर्दी में फिट दिखे। होमगार्ड के जवान अपने कर्तव्यों का पूरी इमानदारी से निर्वाहन करते हैं उनके हौसला अफजाई के लिए समाज के हर वर्ग को उनका उत्साहवर्धन के लिए आगे आना चाहिए।