गायब बाइक को 24 घण्टे में बरामद कर मालिक को किया सुपुर्द

गोरखपुर ब्यूरों:- नगर निगम कर्मचारी ने कल नगर निगम के कैम्पस से अपनी मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की सूचना नगर निगम चौकी पर दी थी।सूचना के बाद तत्परता दिखाते हुए बाइक बरामद करने के लिए नगर निगम चौकी प्रभारी अरविंद कुमार राय और उनकी टीम लगी हुई थी। आज मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट नंबर 4 के पास से लावारिस हालत में मोटरसाइकिल को नगर निगम चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने बरामद कर वाहन मालिक के सुपुर्द कर दिया। मालुम हो कि हबीब अहमद पुत्र स्व नफीस अहमद निवासी नखास चौकी निकट कोर्ट साहब का हाता थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर जो नगर निगम के कर्मचारी है उन्होंने नगर निगम चौकी प्रभारी को सूचना दी कि नगर निगम कैम्पस से उनकी बाइक UP 53 AU 1108 होंडा साइन ब्लैक कलर की चोरी हो गई।