संतकबीरनगर / सेमरियावा
रिपोर्टः अतीक अहमद


बालिकाओं ने सीखे लैंगिग अपराध से बचने के उपाय
- ए.एच.एग्री. इंटर कालेज दुधारा में बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
-पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है: अनिल कुमार
शुक्रवार को ए.एच.एग्री. इंटर कालेज दुधारा में पुलिस विभाग , यूनीसेफ, महिला एवं बाल सुधार विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से सेमिनार का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। महिलाओं पर हो रहे लैंगिक अपराध व घरेलू हिंसा से बचने के साथ-साथ आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुनीर आलम व संचालन संजय द्विवेदी ने किया।
सेमिनार को दुधारा थाने के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है। आपको अच्छे व बुरे लोगों की पहचान करनी होगी। जरूरत पड़ने पर आप महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 को डायल कर त्वरित सहायता ले सकतें है।
यूनीसेफ की क्वार्डिनेटर आदिति ने बालिकाओं को अच्छे व बुरे स्पर्श की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार व शोषण को छुपाएं नही, बल्कि अभिभावकों से जरूर बताएं। छात्र-छात्राओं को मोबाइल इस्तेमाल करने के प्रति भी सचेत किया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बालक-बालिकाओं से सवाल पूछकर अच्छे व बुरे के पहचान की टिप्स दीं। शिक्षक नेता संजय द्विवेदी ने यातायात के नियमों का पालन करने, परेशानी के समय मे पुलिस की सहायता लेने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। महिला व बाल विकास विभाग की कंचन मणि ने महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़छाड़, एसिड अटैक, लैंगिग अपराध, दहेज उत्पीड़न व पुनर्वास की जानकारी दी।
इस दौरान निधि उपाध्याय, मुनीर आलम प्रथम, संजय द्विवेदी, इस्तियाक अंसारी, कमर आलम, मोहम्मद युनुश, मोहम्मद शाहिद, मनवार हुसेन, ओबैदुल्लाह, अब्दुल सलाम, जुबैर अहमद, कृष्ण दत्त पांडेय, कमरुल हसन, ओजेर अहमद, सबिह अहमद, असादुल्लाह, रफी अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।