इटावा
इटावा पुलिस द्वारा वाहन चोरी गिरोह के 02 सदस्यों को 06 चोरी की मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार

अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये गये अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा वाहन चोरी गिरोह के 02 सदस्यों को 06 चोरी की मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 17/18.01.2020 की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार चलाये गये संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति चैकिंग अभियान के क्रम में थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा हाइवे के सर्विस रोड भरतिया अंडर पास पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैंकिग की जा रही थी चैकिंग के दौरान 02 मोटर साइकिल सवार व्यक्ति तेजी से रम्पुरा की तरफ से आते हुए दिखाई दिये जिन्हे संदग्धि प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रोका गया तो पुलिस को देखकर मोटर साइकिल सवारों द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पकड लिया गया ।
पुलिस पूछताछ
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये मोटर साइकिल सवारों से मोटर साइकिल के कागजात मागंने पर वह लोग कागजात दिखाने में असमर्थ रहे पकडे गये व्यक्तियो से पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल के संवंध में कडाई से पूछने पर उन्होने बताया कि यह मोटर साइकिल चोरी की है जोकि हमने किसी अन्य व्यक्ति से खरीदी थी और हम लोग इसी तरह से चोरी की मोटर साइकिलों को खरीदकर उचित ग्राहक मिलने पर बेचने का काम करते है पुलिस द्वारा अभियुक्तों से अन्य व्यक्ति के बारे में पूछने पर अभियुक्तों द्वारा उसका नाम व पता बताया गया अभियुक्तों द्वारा बताये गये व्यक्ति के घऱ पर दबिश देकर अन्य 05 मोटर साइकिलों को भी बरामद किया तथा अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि हम लोग मोटर साइकिलों की नम्बर प्लेट बदलकर उन्हे ग्राहक मिलने पर सस्ते दामों पर बेच देते है ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे थाना ऊसराहार पर मु0उ0सं0 11/20 धारा 411,414,420 भादवि अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
- बिजेन्द्र उर्फ लुक्का पुत्र ध्यान सिंह नि0 श्यौरा रम्पुरा थाना ऊसराहार इटावा
- शीलू पुत्र रामकिशोर नि0 कौआ रम्पुरा थाना ऊसराहार इटावा
आपराधिक इतिहास- - बिजेन्द्र उर्फ लुक्का पुत्र श्री ध्यान सिंह नि0 श्यौरा रम्पुरा थाना ऊसराहार इटावा
- मु0अ0सं0 105/18 धारा 379,411 भादवि थाना ऊसराहार इटावा
- मु0उ0सं0 11/20 धारा 411,414,420 भादवि
बरामद वाहनों का विवरण - 01 मोटर साइकिल होंडा शाइन
- 01 मोटर साइकिल पैशन प्लस
- 02 मोटर साइकिल पैशन प्रो
- 01 मोटर साइकिल स्पैलैंडर प्रो नं0 यूपी 75 डब्ल्यू 4123
- 01 मोटर साइकिल हीरो स्पैंलैंडर प्रो नं0 यूपी 84 एस 2207
पुलिस टीम - जितेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष ऊसराहार, उ0नि0 मोहनवीर, उ0नि0 प्रमोद कुमार, का0 कृष्णवीर, का0 मयंक कुमार, का0 राहुल बंसल, म0का0 अदिति सहारना, चा0 टेकबहादुर ।