इटावा
इटावा पुलिस द्वारा 40 पेटी (2000 क्वार्टर ) अवैध अपमिश्रित शराब तथा 01 वाहन (कुल बरामदगी अनुमानित कीमत 06 लाख रुपये ) सहित 02 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में क्राइम ब्रांच इटावा तथा थाना चौबिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुय़े 40 पेटी (2000 क्वार्टर )अवैध अपमिश्रित शराब अनुमानित कीमत 02 लाख रू0 तथा 01 मारुती ईको कार अनुमानित कीमत 04 लाख रू0 सहित 02 शातिर शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम/ गिरफ्तारी हेतु लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17/18 .01.2020 की रात्रि को चौबिया पुलिस द्वारा चौपला चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन की चेंकिग की जा रही थी तभी क्राइमं ब्रांच इटावा की टींम वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्तारी की तलाश में चौपला चौराहे पर पहुंची एवं थाना चौबिया पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चैकिंग करने लगी तभी मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कार जिसमें अवैध रूप से शराब भरी हुई है जोकि इटावा की तरफ से परिवहन कर ले जायी जा रही है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चौपला चौराहे पर सघनता से चेंकिग की जाने लगी । कुछ समय बाद एक कार इटावा की तरफ से आती हुयी दिखायी दी जिसको संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर रोकने का प्रयास किया तो कार चालक द्वारा कार को फरुर्खावाद की तरफ तेज गति से भगाने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा सर्विस रोड ग्राम बनी हरदू पुल के पास से आवश्यक बल प्रयोग कर घेरकर पकड लिया गया तथा गाडी को खोलकर चेक करने पर गाडी में 40 पेटी अवैध देशी शराब जिसमें से कुछ क्वार्टर पर 5 STAR PREMIUM WHISKY FOR SALE IN ARUNACHAL PRADESH तथा अन्य कुछ क्वार्टर पर HIGH TIME PREMIUM WHISKY FOR SALE IN ARUNACHAL PRADESH लिखा था, भरी हुई पायी गयी जिसके परिवहन के सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा लाइसेंस/प्रपत्र तलब करने पर गाडी में बैठे व्यक्ति लाइसेंस/प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहे तथा शराब का परिवहन करने वाली कार पर 02 नम्बर प्लेट पायी गयी जिसके बारे में पूछने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि पुलिस से बचने के लिये हम 02 अलग-अलग नम्बर प्लेट का इस्तमाल करते है
गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस द्वारा शराब के सम्बन्ध में पूछने पर बताया गया कि हम लोग अवैध तरीके से यूरिया व अन्य सामग्री मिलाकर देशी मिलावटी शराब घर पर ही रैपर लगाकर तैयार कर अन्य स्थानों पर बिक्री करते है ।
उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबिया पर मु0अ0सं0 09/2020 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 272,420 भादवि अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
- समोद कुमार पुत्र जबर सिहं निवासी नगला मिया थाना सैफई इटावा ।( हाल पता किराये का मकान मंडी थाना फ्रे0का0 ।
- बिजेन्द्र पुत्र महावीर सिहं निवासी सीपुरा थाना वैदपुरा इटावा ।
आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त - बिजेन्द्र पुत्र महावीर निवासी सीपुरा थाना वैदपुरा इटावा
- मु0अ0स0 544/18 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272,411,413,414,420,467,468 भादवि थाना फ्रे0का0
- मु0अ0सं0 09/2020 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 272, 420 भादवि थाना चौबिया इटावा ।
बरामदगी
40 पेटी (2000 क्वार्टर) अवैध देशी शराब
01 मारुती ईको कार
पुलिस टीम - सत्येन्द्र यादव प्रभारी स्वाट मय टीम
- जीवाराम यादव प्रभारी निरीक्षक थाना चौबिया मय टीम ।