19 जनवरी की रैली सफल बनाएं- प्रकाशचंद

चौरी चौरा/गोरखपुर:-गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी चौरी चौरा विधानसभा के चौरी चौरा मंडल के सभी सेक्टर प्रमुखों की एक बैठक मंगल विवाह भवन मुंडेरा बाजार में आयोजित हुई। इस बैठक में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में 19 जनवरी को होने वाली गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की रैली की सफलता के लिए रुप रेखा तैयार की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा नेता प्रकाश चन्द नन्हे रहे।उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सेक्टर प्रमुख अपने-अपने सेक्टरों में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से 19 जनवरी को होने वाली रैली में पहुंचे और लोगों से स्वयं पहुंचने की अपील करें जिससे सभी को जागरूक किया जा सकें और रैली को सफल बनाया जा सकें।उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए अभी से कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें। बैठक में मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल शिव बहादुर थापा बिंदर यादव नंदलाल जायसवाल अखिलेश जायसवाल राजन पांडे राकेश निषाद विनय कुमार जायसवाल उमाशंकर मौर्य चंद्रशेखर मौर्य राकेश निषाद राजू चौरसिया अजय कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।