शास्त्री चौक के व्यापारियों ने मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

गोरखपुर :- मकर संक्रांति के अवसर पर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए आज गोरखपुर के शास्त्री चौक के व्यापारियों द्वारा खिचड़ी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया. खिचड़ी का प्रसाद वितरण मुख्य अभियोजन अधिकारी वी डी मिश्रा के द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वही खिचड़ी के प्रसाद वितरण आयोजन के समय कोतवाली थाना प्रभारी जयदीप वर्मा नगर निगम चौकी प्रभारी अरविंद राय व शास्त्री चौक स्थित सभी दुकानदार उपस्थित रहे।