जरूरतमंदों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा : अनिल कुमार शुक्ला


गोरखपुर / सहजनवां
दुर्विजय सिंह
बेलीपार क्षेत्र के रूद्राईन ऊर्फ मझगांवा में मकर संक्रांति के अवसर पर गांव के समाजसेवी अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गांव के सैकड़ों निर्धन, गरीब व जरूरतमंद में कंम्बल वितरण किया ।
इस कडकडाती ठंड में कंम्बल पा कर गरीबों के चेहरे पर खुशी आ गई।कंम्बल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिशंकर शुक्ला ने कहा कि कडाके की ठंड में समाज में गरीब व जरूरतमंदों में कंम्बल वितरण सें आत्मा को संतुष्टि मिलती है।हम यदि सक्षम हैं तो हमारा दायित्व है कि हमें अपनी क्षमता के अनुरूप सदैव समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए।अनिल जी के इस नेक कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्म नारायण शुक्ला व संचालन समाजसेवी संदीप त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर कैलाश शुक्ला,राजेंद्र शुक्ला, शैलेष शुक्ला,संदीप शुक्ला, अनूप शुक्ला, गजेंद्र शुक्ला, मुन्ना उर्फ जितेंद्र यादव, गणेश ,सच्चिदानंद शुक्ला, बबलू, राज किशोर त्रिपाठी, गिरिजेश शुक्ला,चंद्रभान, नेवास शुक्ला, नारायण, शंकर, विश्वनाथ,रतन, शिवानंद, नेवास शुक्ला,सहती, सुल्तान, रिंकूसहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।