संतकबीरनगर
02 राशि गोवंशीय पशु व एक अदद अवैध चाकू के साथ एक गोतस्कर गिरफ्तार

थाना दुधारा पुलिस द्वारा एक राशि गोवंशीय पशु व एक अदद अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त नाम पता चुनवा उर्फ चुन्ना पुत्र खदेरन निवासी साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 16/20 धारा 3/5(A)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा मु0अ0सं0 17/20 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम – उ0नि0 जयप्रकाश सिंह, उ0नि0 जनार्दन सिंह, मुख्य आरक्षी सुरेश यादव ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त नाम पता – 1 – मोहनलाल पुत्र रामप्रीत 2 – वसीउल्लाह पुत्र मुक्तार निवासीगण सुजिया 3 – जहरुल हसन पुत्र मुर्तजा हुसैन निवासी भातपारा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 10 – 10 व 10 लीटर (कुल 30 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 13/20, 14/20 व 15/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता मो0 असलम पुत्र बरकतउल्लाह निवासी पठान टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1486 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1486 को थाना दुधारा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 0800 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना दुधारा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी देवव्रत पाण्डेय, आरक्षी राणा प्रताप सिंह, हो0चा0 बन्धु प्रसाद ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 11 अभियुक्त गिरफ्तार

•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 119 वाहनो से 246900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 15-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 119 वाहनो से 246900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 15-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 22 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 59 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।