आर्थिक जनगणना की शुरुआत मीरपुर से

गोरखपुर ब्यूरों। सातवां आर्थिक जनगणना की शुरुआत जंगल कौड़िया ब्लाक के अंतर्गत मीरपुर ग्राम प्रधान पति बाबूराम यादव द्वारा किया गया। ग्राम मीरपुर पहला ऐसा गांव है जहां से सातवें आर्थिक जनगणना की शुरुआत की जा रही है। अमितेश्वर यादव के नेतृत्व में आर्थिक गणक सभी के घर घर जाकर पता लगाएंगे कि किस घर में कौन व्यक्ति क्या कार्य कर रहा है।सभी गणक पेपर लेश मोबाइल ऐप के जरिए ही सभी के घर जाकर आर्थिक जनगणना का कार्य करेंगे।