सोसायटी ने जरूरतमन्दों में कंबल वितरण किया

चौरी चौरा/ गोरखपुर:-सरदार नगर ब्लॉक अंतर्गत करमहा ग्राम सभा के ग्रामप्रधान धीरेंद्र प्रताप उर्फ धीरू सिंह ने शुक्रवार को आस्था सोशल सोसायटी गोरखपुर के बैनर तले पूरे ग्राम सभा के लोगों में कंबल विरतण किया। संस्था के अनुसार जरुरतमंदो के बीच कंबल वितरण करना बड़ा ही पुनीत कार्य किया है । गरीबों की सेवा ईश्वर सेवा के समान हैं हर आदमी को समाज सेवा में आगे आना चाहिए तभी सही मायने में एक स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सकती है। आस्था सोशल वैलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में ग्राम पंचायत करमहा में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जिसमें अधिक से अधिक जरुरत मंदों ने हिस्सा लेकर लाभ उठाया। इस अवसर पर अरविंद प्रवीण कुमार श्रीमती करुणा राधेश्याम रवि यादव राहुल हनुमान राकेश सिंह कपिल देव आदि उपस्थित थे।