कई सालों से शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे है ग्रामीण

चौरी चौरा/गोरखपुर:-विकास खण्ड सरदारनगर के ग्राम पंचायत बघाड़ में 2007 से बन्द पड़ी पेय जल योजन के पुनः चालू कराने हेतु यूनिसेफ के तकनीकी सलाहकार एम जे बेग की अगुवाई में जनपद के तीन विभाग पंचायती राज, विकास विभाग एवं जल निगम के संयुक्त प्रयास से जल्द ही गाँव में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराई जाएगी। जिसके संबंध में यूनिसेफ के तकनीकी सलाहकार एम जे बेग व स्टेट एवं सम्बंधी विभाग अन्य अधिकारीगण ने भी मौके पर ऑपरेटर शामा पासवान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र सिंह से पानी सप्लाई में आ रही समस्याओं से अवगत होते हुए जनवरी माह के अंत तक शुद्ध पेयजल करने का अस्वासन दिया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के खण्ड प्रेरक चेतई प्रसाद पटवा व टीम लीडर भुल्लन पासवान कोटेदार पन्नेलाल पासवान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।