नर सेवा नारायण सेवा- डा. रूप कुमार बनर्जी

गोरखपुर :- कुछ लोग अपने नेक और अच्छे कार्यों के लिए ही जाने पहचाने जाते हैं। इसी कार्यों को बढ़ाने और मानवता की, जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले व अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित होम्योपैथ चिकित्सक डॉ रूप कुमार बनर्जी हर गुरुवार को अपने औषधालय में सुबह 8:00 से दोपहर 11:00 बजे तक जरूरतमंद मरीजों का निशुल्क इलाज करते हैं। डॉ रूप कुमार बनर्जी ने बताया कि आज गुरुवार को भी गोलघर के बलदेव प्लाजा चिकित्सालय में करीब 30 मरीजों का इलाज निशुल्क किया जिसमें गठिया चर्मरोग पथरी बुखार सिरदर्द आदि के मरीज थे।