संतकबीरनगर
छेड़खानी के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेहादवल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 05/2020 धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता लालमोहन उर्फ मिनकाऊ पुत्र तिलकधारी उर्फ साधू निवासी जमुहरा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 05.01.2020 को अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग लड़की उम्र लगभग 13 वर्ष के साथ छेड़छाड़ की गई व हाथ पकड़ा गया, जिसके सम्बन्ध मे वादी द्वारा दिनॉक 06.01.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे आज दिनॉक 07.01.2020 को थाना मेहदावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
वारण्टी
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता – 1 – मनोज पुत्र रामधनी 2 – रामधनी पुत्र रघुवर निवासीगण नारायणपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पात साधू पुत्र वंशराज निवासी बहबोलिया थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1483 ने घायलो को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 1484 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 7745 से कालर ने दुर्घटना मे दो व्यक्तियो के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्तियो को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायलो की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी जगदीश शरण, आरक्षी अनिरुद्ध प्रसाद, आरक्षी चालक राजीव सोनकर ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 47 वाहनो से 31100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 07-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 47 वाहनो से 31100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 07-01-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 27 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 133 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 06 लड़कों से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।