बाराबंकी
थाना सतरिख पुलिस द्वारा लगभग 11 लाख कीमत की अफीम के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर बाराबंकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सतरिख बाराबंकी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वाहन/संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान अभियुक्त सूरज कुमार रावत पुत्र स्व0 शिवदर्शन निवासी ग्राम अकबरपुर डिहुआ थाना जैदपुर जनपद बाराबकीं को बी0एस0एन0एल0 टावर के पास बह्द ग्राम मोहद्दीपुर के पास से दिनांक 02.01.2020 समय 21.15 बजे रात्रि गिरफ्तार किय़ा गया । अभियुक्त के कब्जे से 108 ग्राम अफीम व एक अदद मो0सा0 यू0पी0 41 एएफ 0128 बरामद हुयी । जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 11 लाख रूपये है । अभियुक्त सूरज कुमार रावत उपरोक्त को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार कर थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 02/2020 धारा 8/18 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम सूरज कुमार रावत पुत्र स्व0 शिवदर्शन निवासी ग्राम अकबरपुर डिहुआ थाना जैदपुर जनपद बाराबकीं पंजीकृत किया गया ।
नाम पता अभियुक्त
सूरज कुमार रावत पुत्र स्व0 शिवदर्शन निवासी ग्राम अकबरपुर डिहुआ थाना जैदपुर बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान
दिनांक 02.01.2020 समय 21.15 बजे रात्रि बी0एस0एन0एल0 टावर के पास बह्द ग्राम मोहद्दीपुर थाना सतरिख बाराबंकी।
बरामदगी
01- 108 ग्राम अवैध अफीम ।
02- एक अदद मो0सा0 यू0पी0 41 एएफ 0128 ।
पुलिस टीम
01- ध्रुव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सतिरख जनपद बाराबंकी
02- व0उ0नि0 पतिराम यादव थाना सतिरख जनपद बाराबंकी
03- उ0नि0 हरिशंकर साहू थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
04- का0 संतोष सिंह थाना सतिरख जनपद बाराबंकी
05- का0 धीरज सरोज थाना सतिरख जनपद बाराबंकी