बाराबंकी
थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा लगभग 15 लाख कीमत की मारफीन के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर के दिशा निर्देश में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रियाजुद्दीन उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी नवीगंज थाना फतेहपुर, जनपद- बाराबंकी को दिनांक 03.01.2020 को चन्द्रदेव इण्टर कालेज मोड़ से, थाना फतेहपुर समय 04.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम मारफीन (कीमत लगभग 15 लाख रुपये) बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहपुर पर मु.अ.सं. 05/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
रियाजुद्दीन उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी नवीगंज थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 03.01.2020 को समय 04.45 बजे चन्द्रदेव इण्टर कालेज मोड़ से थाना फतेहपुर बाराबंकी ।
बरामदगी
50 ग्राम मारफीन (कीमत लगभग 15 लाख रुपये)।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक पी0के0झा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।
- उ0नि0 ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।
- का0 सुभाषचन्द्र, का0 अतुल कुमार थाना देवा जनपद बाराबंकी।