बाराबंकी
थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 2550/-रुपये व एक अदद तमंचा तथा दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामसनेही घाट आलोक मणि त्रिपाठी के दिशा निर्देश में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना रामसनेही घाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 564/19 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त श्रवण उर्फ राका पुत्र जसकरन निवासी भुडेहरी थाना रामसनेही घाट जनपद- बाराबंकी को दिनांक 01.01.2020 को आलागनी मोड़ से, समय 4.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 2550/-रुपये (सम्बन्धित मु0अ0सं0 564/19 धारा 379/411 भादवि) व एक अदद तमंचा तथा दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर) बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामसनेही घाट पर मु.अ.सं. 01/2020 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
श्रवण उर्फ राका पुत्र जसकरन निवासी भुडेहरी थाना रामसनेही घाट जनपद- बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 01.01.2020 को समय 4.45 बजे आलागनी मोड़ से, थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी
- चोरी के 2550/-रुपये (सम्बन्धित मु0अ0सं0 564/19 धारा 379/411 भादवि)
- एक अदद तमंचा 315 बोर
- दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक रामसनेही घाट आलोक मणि त्रिपाठी, जनपद बाराबंकी ।
- व0उ0नि0 सुनील कुमार सिंह थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी ।
- का. विष्णु तिवारी, का0 संजय कुमार थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।