संतकबीरनगर
गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 388/19 धारा 307/323/506 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता अजय कुमार पुत्र राम सिंह निवासी नीबाहोरिल थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 850 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 02 अभियुक्त नाम पता 1 – मुमताज अहमद पुत्र मो0 इसराइल 2 – अमीरुद्दीन पुत्र बेलाल हसन निवासीगण ब्रह्मचारी मोहल्ला थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को 600 रुपये मालफड़, 250 रुपये जामातलाशी व ताश के 52 पत्तो के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 01/20 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम – उ0नि0 प्रवीन कुमार मय हमराह ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता रामबक्सीस पुत्र हनुमन्त प्रसाद निवासी सीवापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 01/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त नाम पता – 1 – रामचन्द्र बेलदार पुत्र सन्त प्रसाद निवासी जिगिना थाना कोतवाली खलीलाबाद 2 – राजेन्द्र प्रसाद उर्फ कुदाने पुत्र नेबूलाल निवासी अशरफपुर केवटहिया 3 – दिनेश पुत्र जोखन निवासी केकरहो थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 10 – 10 व 10 लीटर (कुल 30 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर क्रमशः मु0अ0सं0 01/20, 02/20 व 03/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना धनघटा पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता वकील यादव पुत्र रामदास यादव निवासी भिउघाट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1483 ने घायल को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 1483 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 4836 से कालर ने दुर्घटना होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 09 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी जितेन्द्र यादव, आरक्षी सतवन्त शाही, आरक्षी चालक अनिरुद्ध यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 34 वाहनो से 34300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 01-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 34 वाहनो से 34300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 01-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 27 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 83 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 04 लड़कों से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।