संतकबीरनगर
संतकबीरनगर मे सेवानिवृत्त हुये 07 पुलिस कर्मियो को दी गयी भावभीनी विदाई

दिनॉक 31-12-2019 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर जनपद के 07 पुलिस कर्मियो – 1 – उ0नि0 रामहरि प्रसाद 2 – उ0नि0 आद्याशंकर मिश्रा 3 – उ0नि0 सत्येश कुमार 4– मुख्य आरक्षी अभिमन्यु सिंह 5 – मुख्य आरक्षी रामनरेश प्रसाद 6 – मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश यादव 7 –आरक्षी पांचू प्रसाद को पुलिस अधीक्षक संतकबीनगर ब्रजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षकअसित श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी धनघटा संदीप वर्मा द्वारा पुलिस लाइन मे माला पहनाकर स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक, आदि देकर व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन मे सेवानिवृत्त हुए कर्मियो के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उपस्थित कर्मियो को इनसे सीख लेने की प्रेरणा दी । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने सम्बोधन मे कर्मियो के सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्यो की भूरि –भूरि प्रशंसा की गई तथा उनकी सेवाओ के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्यो का स्मरण किया गया ।
इस विदाई समारोह मे प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, प्रभारी मीडिया सेल सुरेन्द्र शर्मा,आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव,उ0नि0 प्रभात सिंह मीडिया सेल, प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

