बाराबंकी
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने 03 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में आज दिनांक 31.12.19 को प्रभारी निरीक्षक जहांगीराबाद के कुशल नेतृत्व में थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त बाबा रमेशदास उर्फ विजय वीर सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी नेवलपुरवा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को नेवलपुरवा से समय 9.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 03 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद कर थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 322/19 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
बाबा रमेशदास उर्फ विजय वीर सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी नेवलपुरवा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 31.12.19 को समय 9.20 बजे नेवलपुरवा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
03 किलोग्राम नाजायज गांजा।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 नवरंग सोनकर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- का0 शैलेन्द्र थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।