संतकबीरनगर
02 राशि गोवंशीय पशु व 01 अदद अवैध चाकू के साथ गौतस्कर गिरफ्तार

थाना दुधारा पुलिस द्वारा 02 राशि गोवंशीय पशु व 01 अदद अवैध चाकू के साथ अभियुक्त नाम पता सिराज अहमद पुत्र नूरुल निवासी बढ़यामाफी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को सालेपुर के पास से गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 420 / 19 धारा 3 / 5(ए) / 8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा बरामद चाकू के संबंध मे मु0अ0सं0 421 / 19 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह, हे0का0 रविशंकर श्रीवास्तव, हे0का0 अशोक कुमार ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 03 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्त नाम पता 1- चन्द्रपाल पुत्र श्रीराम निवासी बरडाड़ थाना बखिरा 2- मनिराम पुत्र पंचम निवासी मनवापुर थाना बखिरा 3- धर्मराज पुत्र नन्दलाल निवासी मंझरिया पठान थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को प्रत्येक के कब्जे से क्रमशः 05-05-05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 521 / 19, 522 / 19 व 523 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
वारण्टी
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता जमील हुसैन पुत्र मो0 हुसैन निवासी कटया थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3303 द्वारा मार्ग दुर्घटना मे घायल को पहुंचाया गया अस्पताल – पीआरवी 3303 को थाना खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 4624 से कालर ने मार्ग दुर्घटना मे एक महिला के घायल होने के सम्बन्ध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में घटनास्थल पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुई महिला को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर दुर्घटना मे घायल महिला को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचायी गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ-आरक्षी राजकिशोर, हो0चा0 संतराम ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 74 वाहनो से 44300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 30-12-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 74 वाहनो से 44300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 30-12-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 20 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 53 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात उनके परिजनों के संज्ञान मे लाते हुए माफीनामा प्रस्तुत करने के उपरान्त कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।