बाराबंकी
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने 01 अदद देशी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ श्री अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा आज दिनांक 30.12.19 को मुखबिर खास की सूचना पर बछरावां मोड़ मोहल्ला ब्रम्हनान की नहर पुलिया से अभियुक्त रामनेवल पुत्र राम प्रताप निवासी टिभुई खेड़ा मजरे रामनगर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को समय 10.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0 465/19 धारा 3/25 ए. एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
रामनेवल पुत्र राम प्रताप निवासी टिभुई खेड़ा मजरे रामनगर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 30.12.19 को समय 10.20 बजे बछरावां मोड़ मोहल्ला ब्रम्हनान की नहर पुलिया थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 01 अदद तमन्चा 315 बोर
- 01 अदद कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 बेद प्रकाश शर्मा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- का0 कृष्णानन्द थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।