नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान

गोरखपुर ब्यूरों। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर आयुक्त निर्देश पर अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी पूरे दलबल के साथ बक्शीपुर से कलेक्ट्रेट चौराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोगों को खाली कराया गया। इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों से नोकझोंक भी हुई। अतिक्रमणकारी नाली पर कब्जा कर कूड़े को नाली में फेंक देते है । जिन्हें जेसीबी की मदद से तोड़ा गया और और उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि दोबारा अगर नाली पर अवैध कब्जा किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे जिसको लेकर नगर निगम की टीम रात्री कालीन साफ सफाई अभियान चला रहा है।