संतकबीरनगर
02 शातिर अपराधियो के विरुद्ध की गयी गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही

थाना दुधारा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण नाम पता – 1 – सिराज 2- शहजाद पुत्रगण मोहम्मद असलम निवासी बढ़यामाफी थाना दुधारा संतकबीरनगर के विरुद्ध थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 400 / 19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्तण–
अभियुक्त सिराज का आपराधिक इतिहास–
(1)- मु0अ0सं0 388/19 धारा 3/5(अ)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम ।
(2)- मु0अ0सं0 199/18 धारा 3/5(अ)/8 गोवध निवारण अधिनियम ।
अभियुक्त शहजाद का आपराधिक इतिहास –
(1)- मु0अ0सं0 388/19 धारा 3/5(अ)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम ।
(2)- मु0अ0सं0 166/18 धारा 3/5(अ)/8 गोवध निवारण अधिनियम ।
नाबालिग के साथ छेड़खानी व मारपीट करने के मामले में 03 वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 20 / 19 धारा 323/354/504 भादवि व 7 / 8 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्तगण नाम पता 1- समीउल्लाह पुत्र इशहाक अहमद 2- कुलदीप यादव पुत्र रामजीत यादव 3- अजय राजभर पुत्र पतिराज राजभर निवासीगण निधुरी थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 26.12.2019 को वादिनी के साथ छेड़खानी किया गया था तथा विरोध करने पर गाली गुप्ता देते हुए मारपीट की गयी थी जिसके सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बेलहरकला पर दिनांक 26.12.2019 को अभियोग पंजीकृत कर आज दिनांक 28.12.2019 को सभी तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– उ0न0 श्री प्रमोद कुमार यादव, हे0का0 जोगेन्द्र यादव ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1490 द्वारा मारपीट / विवाद को कराया गया शान्त
पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 5862 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने से एक व्यक्ति के घायल होने के सम्बन्ध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट में घायल व्यक्ति को इलाज हेतु प्रा0स्व0 केन्द्र मलौली भेजवाया गया तथा विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– उ0नि0 ज्ञानचन्द शुक्ल, महिला आरक्षी ममता यादव, आरक्षी ध्रुव सिंह ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 19 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 07 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 51 वाहनो से 41600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 28-12-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 51 वाहनो से 41600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 28-12-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 23 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 76 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म कें 02 लड़को से पूछताछ करने के पश्चात उनके परिजनों के संज्ञान मे लाते हुए माफीनामा प्रस्तुत करने के उपरान्त कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।