शांति पूर्ण ढंग जुमे को नमाज़ हुई अदा, सभी मस्जिदों पर मुस्तैद रही पुलिस

चौरी चौरा गोरखपुर।
उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार क्षेत्राधिकारी सहित थानाध्यक्ष ने सभी मस्जिदों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहें।
चौरी चौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी मस्जिदों पर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुंडेरा बाजार, सोनबरसा, डुमरी खास, डुमरीखुर्द, भोपाबाजार, सभी जगहों पर पुलिस मुस्तैद रही।इस दौरान उपजिलाधिकारी अर्पित गुप्ता, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, नायब तहसीलदार अल्का सिंह, क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा थाना प्रभारी राजू सिंह ने जगह जगह घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लेते रहें।साथ ही जुमे को नवाज अदा होने के बाद लोंगो से बात-चित भी की साथ ही साथ लोगों से अपील की आप सभी शांति बनाए रखे शासन प्रशासन आप की सेवा में सदा तत्पर है। इस अवसर पर तमाम पुलिस कर्मी,गणमान्य लोग मौजूद रहे।