संतकबीरनगर
खलीलाबाद के कैलाश नगर मोहल्ला में हुई भीषण डकैती, का मामला प्रकाश में आया
संतकबीरनगर: – कड़कड़ाती हुई ठंड में नही सुरक्षित हैं खलीलाबाद के मोहल्ले। भय के साये में जीवन काटने को मजबूर हैं कैलाश नगर मोहल्ले के लोग। आपको बताते चलें कि खलीलाबाद के व्यस्ततम व् घनी आबादी वाला मोहल्ला औद्योगिक नगर के कैलाश नगर पूर्वी में स्थित दो मकानों में 24-25 दिसंबर की रात को भीषण डकैती हुईं, जिसमे चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। इस घटना से मोहल्ला निवासी राजनाथ यादव पुत्र स्व0 परदेशी यादव तथा डब्लू पुत्र महेंद्र प्रसाद, रिटायर्ड डिप्टी एस०पी0 का परिवार सदमें में हैं। एक ही रात में हुई ताबड़तोड़ दो डकैतियों ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया। मोहल्ले के ही रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता आलोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्र, शिव पूजन मिश्र इत्यादि लोगो ने बताया कि कई बार रात में इस मोहल्ले में स्मैकियों को दारू व् स्मैक लेते हुए देखा गया है, कई बार उनको चेतावनी देते हुए मोहल्ले से भगाया भी गया है। पुलिस की गश्त भी अब इन बेहद संवेदनशील मोहल्ले में नही होती।
सवाल यह है कि आखिर हर मोहल्ले में पुलिस की गाड़ियां रात में 12 से 3 बजे के बीच में गश्त क्यो नही करती??
जनपद पुलिस का कोई भी खौफ चोरों में नही दिखता, इसीलिए यहां के चोर-उचक्के बेखौफ वारदात को अंजाम देते रहते हैं। पिछले महीनों में कैलाश नगर/गांधी नगर/औद्योगिक नगर में हुई चैन-स्नैचिंग की घटनाएं इसका साक्षात प्रमाण है। रोते-बिलखते परिजनों क्रमशः राजनाथ यादव ने बताया कि 24 दिसंबर की रात को उनका परिवार किसी कार्य से बाहर गया हुआ था, घर पर कोई नही था। उसी रात चोरों ने उनके घर को निशाना बना कर घर मे रखा लाखों का सोने का सामान, गहना तथा साड़ियां उठा ले गए। वहीं डब्लू पुत्र महेंद्र प्रसाद का पूरा परिवार एक हफ्ते से महेंद्र प्रसाद की बीमारी को लेकर वाराणसी गया हुआ है। इसी मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके घर भी हाथ साफ किया। मोहल्लेवासी बताते हैं कि उनके यहां भी चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया है। इन घटनाओं से सभी लोग डरे हुए हैं। हर कोई किसी अनहोनी और अप्रिय घटना के डर से सो नही पा रहा। प्रशासन से अपील है कि रात्रि पुलिस गश्त को बढ़ाया जाय तथा चोरों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

