संतकबीरनगर
पीआरवी 2548 द्वारा नशे की हालत में मिले लड़के को भर्ती कराया गया अस्पताल
पीआरवी 2548 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 6084 से कालर ने किसी व्यक्ति द्वारा लड़के को नशा देकर लूट करने के सम्बन्ध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में घटनास्थल पर पहुचकर नशे की हालत में बेहोश लड़के को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजवाया गया तथा विधिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर बेहोशी के हालत में लड़के को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मुख्य आरक्षी विजय प्रताप यादव, आरक्षी इन्द्रकमल यादव, हो0चा0 राकेश कुमार पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 97 वाहनो से 52600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 27-12-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 97 वाहनो से 52600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 27-12-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 26 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 75 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म कें 02 लड़को से पूछताछ करने के पश्चात उनके परिजनों के संज्ञान मे लाते हुए माफीनामा प्रस्तुत करने के उपरान्त कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।