बाराबंकी
थाना देवा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा व कारतूस व एक अदद मोटर साइकिल बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवा श्री प्रमोद कुमार सिंह के दिशा निर्देश में उ0नि0 जवाहर लाल मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 25.12.2019 को अभियुक्त लवकुश पुत्र शेर बहादुर रावत निवासी बस्ती थाना कोतवालीनगर जनपद- बाराबंकी को सलारपुर मोड़ से थाना देवा समय 2.25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व टीवीएस मोटर साइकिल UP 32 KU 2096 बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना देवा पर मु.अ.सं. 515/19 धारा 3/25 आमर्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
लवकुश पुत्र शेर बहादुर रावत निवासी बस्ती थाना कोतवालीनगर जनपद- बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
आज दिनांक 25.12.2019 को समय 2.25 बजे सलारपुर मोड़ से थाना देवा जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी
- 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
- टीवीएस मोटर साइकिल UP 32 KU 2096
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह थाना देवा, जनपद बाराबंकी ।
- उ0नि0 जवाहर लाल थाना देवा जनपद बाराबंकी ।
- हे.का. रमाकान्त पटेल थाना देवा जनपद बाराबंकी।