बाराबंकी
थाना फतेहपुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से लगभग 30 लाख कीमती नाजायज मार्फीन बरामद

दिनांक 25.12.19 को मुखबिर खास की सूचना पर अपराधी शशी कुमार पुत्र स्व0 जंगबहादुर निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को कुतुलपुर तिराहा से समय 22.40 बजे गिरफ्तार कर कब्जे से 110 ग्राम नाजायज मार्फीन कीमती लगभग 30 लाख व जामातलाशी 600/-रुपये बरामद कर जेल भेजा गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 370/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
शशी कुमार पुत्र स्व0 जंगबहादुर निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 25.12.19 को समय 22.40 बजे कुतुलपुर तिराहा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 110 ग्राम नाजायज मार्फीन कीमती लगभग 30 लाख रुपये।
- जामातलाशी 600/-रुपये।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर श्री पी.के.झा जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 संतोष कुमार उपाध्याय थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 रंजन राय, का0 राज बहादुर सिंह, का0 अरुण मिश्रा थाना फतेहपुर जनपद बरांबकी।