बाराबंकी
थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मौके पर ही 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद में इनामिया/जुआरियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला श्री मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 सुरेश चन्द्र मिश्रा चौकी प्रभारी सूरतगंज मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.12.19 को मुखबिर खास की सूचना पर सूरतगंज सुढियामऊ मार्ग के किनारे बी0आर0जी0 इण्टर कालेज के सामने जीत हार की बाजी लगाते हुये 05 अभियुक्तगण 1. अरूण कुमार पुत्र हरीशंकर सोनी 2. हलीम पुत्र नौसाद 3. शमीम पुत्र सहवान 4. सुलेमान पुत्र मुनीर अहमद 5. कमलेश पुत्र परमेश्ववर निवासी गण बरैय्या थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को समय 18.35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियक्तगण के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 2670/- रूपये माल फड़ व 800/- रूपये जामा तलाशी में बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0 556/19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- अरूण कुमार पुत्र हरीशंकर सोनी निवासी बरैय्या थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- हलीम पुत्र नौसाद निवासी बरैय्या थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- शमीम पुत्र सहवान निवासी बरैय्या थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- सुलेमान पुत्र मुनीर अहमद निवासी बरैय्या थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- कमलेश पुत्र परमेश्ववर निवासी बरैय्या थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 24.12.19 को समय 18.35 बजे सूरतगंज सुढियामऊ मार्ग के किनारे बी0आर0जी0 इण्टर कालेज थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- ताश के 52 पत्ते
- माल फड 2670/- रूपये
- जामा तलाशी 800/- रूपये।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 सुरेशचन्द्र मिश्रा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 नरसिंह थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
- का0 सर्वेश कुमार, रि0का0 पुष्पेन्द्र सिंह थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।