बाराबंकी
थाना मसौली पुलिस ने 01 अदद देशी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मसौली के नेतृत्व में थाना मसौली जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.12.19 को मुखबिर खास की सूचना पर बिन्दौरा रेलवे क्रासिग से पहले नहर पुलिया से अभियुक्त शिवा पुत्र दिनेश बाथम निवासी ग्राम बाबा किन्हौली थाना मसौली जनपद बाराबंकी को समय 5.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0 476/19 धारा 3/25 ए. एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
शिवा पुत्र दिनेश बाथम निवासी ग्राम बाबा किन्हौली थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 25.12.19 को समय 5.15 बजे बिन्दौरा रेलवे क्रासिंग से पहले नहर पुलिया थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 01 अदद तमन्चा 12 बोर
- 01 अदद कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम
- उ0नि0 राजकुमार थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 शिवमूरत सक्सेना थाना मसौली जनपद बाराबंकी।