जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा का वार्षिक चुनाव चौरी चौरा कार्यलय पर हुआ सम्पन्न
गोरखपुर ब्यूरों।
रविवार को जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा गोरखपुर का वार्षिक चुनाव जिला कार्यालय- ग्राम- बालखुर्द (पहाड़पुर) चौरी चौरा पर संपन्न हुआ। जिसमें जिला प्रधान- प्रहलाद आर्य, जिला मंत्री मथुरा प्रसाद आर्य, कोषाध्यक्ष- मदन मोहन मोदनवाल, संगठन मंत्री- प्रमोद कुमार आर्य, जिला प्रसार मंत्री- विश्वजीत जायसवाल आदि अन्य पदाधिकारियों को निर्विरोध रूप से सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया । निर्वाचन के अलावा राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन के समर्थन में जिला गोरखपुर आर्य प्रतिनिधि सभा के माध्यम से अपना समर्थन देकर एवम हवन यज्ञ करके समर्थन प्रदान किया गया । कार्यक्रम के समापन के बाद आर्य समाज- चौरी चौरा के विश्वजीत जायसवाल एवम सभी पदाधिकारियों ने दूर-दराज से आये सभी सम्मानित पदाधिकारियों का आभार-व्यक्त किया । निर्वाचन में गोरखपुर जिले के कौड़ीराम, मोहद्दीपुर, झंगहा, साहबगंज, जंगल छत्रधारी, फर्टीलाइजर, शिवपुर बेलीपार सहित जिले से सम्बंधित सभी आर्य समाज के पदाधिकारीगण वार्षिक चुनाव में उपस्तिथ थे, उपस्थित पदाधिकारियों में राकेश आर्य डॉo जयप्रकाश भारती ईश्वरचंद आर्य नन्दलाल आर्य, मोहन लाल शर्मा, उमेश राय, रामप्रताप आर्य, दिलीप त्रिपाठी, चेतन आनंद लोहिया, निर्भय आर्य, बलिकरन आर्य, शुभकरण आर्य, योगेंद्र सहित सैकड़ो के तादाद में आर्यजन उपस्थित थे ।