एडीएम प्रशासन ने सरैया सुगर मिल का लिया जायजा।

गोरखपुर/चौरी चौरा।
चौरी चौरा सरदारनगर सरैया मिल की नीलामी चौरी चौरा तहसीलदार द्वारा बार-बार नीलामी की बात प्रशासन में आ रही थी इस बात को मद्देनजर रखते हुए मंगलवार को एडीएम प्रशासन राजेश कुमार सिंह ने सरैया मिल का औचक निरीक्षण किया।एडीएम प्रशासन ने बताया कि तहसील प्रशानिक अधिकारियों द्वारा बार बार नीलामी प्रकाशित की जा रही हैं जो कामयाब नही हो पा रही हैं इस लिए आज मैंने सरैया सरदार सुगर मिल की नीलामी हो सके इसलिए मिल का निरीक्षण किया। एडीएम के साथ निरिक्षण में तहसीलदार रत्नेश तिवारी भी मौजूद थे। सुगर मिल की नीलामी क्यु नही हो पा रही है इस बात पर सभी लोगों ने गहन विचार किया।एडीएम प्रशासन राजेश कुमार ने बताया कि इसी लिए आज हमने इस मिल का निरीक्षण किया ताकि आगे जब भी नीलामी हो तो सफल हो सके।एडीएम प्रशासन ने बताया कि जब अगली नीलामी होगी तो पूरी प्लानिंग के तहत होगी ताकि नीलामी सफल हो सके।इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन राजेश कुमार सिंह तहसीलदार रत्नेश तिवारी हल्का लेखपाल साथ ही अन्य राजस्व अधिकारीगण मौजूद रहे।