शादी का झांसा देकर युवती का शारीरीक शोषण करने वाला मनबढ़ गिरफ्तार

गोरखपुर/चौरी चौरा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के बाबू बिशनपुरा गांव के रहने वाले एक युवक पर देवरिया जिले के गांव की रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर 5 वर्ष तक शारीरिक व मानसिक शोषण करने का आरोप शुक्रवार को लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर स्थानीय थाने में आरोपी युवक के खिलाफ 376 का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने में लग गयी थी और शुक्रवार की रात आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर ली। आरोपी युवक सिद्धार्थ उर्फ गोविंद बताया जा रहा है जो थाना क्षेत्र के गोबर विशुनपुरा का निवासी है।पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार आरोपी युवक पीड़िता से पाँच वर्ष पहले संपर्क में आया था तभी से शादी का झांसा देकर आरोपी पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था।
पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक शाहिद सिद्धकी हेडकांस्टेबल रविन्द्र सिह शामिल थे।