बाराबंकी
थाना कोठी पुलिस ने दो अभियुक्तों को 04 किग्रा डोडा के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में लुटेरे/अपराधियों व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ के निर्देशन में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो नफर अभियुक्तगण 1. मोनू यादव पुत्र दीनानाथ यादव निवासी ग्राम मलौली थाना सतरिख जनपद बाराबंकी, व 2. अरविन्द यादव पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी शेखपुर बरकतनगर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को मय 04 किलोग्राम डोडा के साथ सदरपुर चौराहा ग्राम सदरपुर के पास से समय करीब 16.30 बजे गिरफ्तार किया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- मोनू यादव पुत्र दीनानाथ यादव निवासी ग्राम मलौली थाना सतरिख जनपद बाराबंकी,
- अरविन्द यादव पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी शेखपुर बरकतनगर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
गिरफ्तारी का समय व दिनाँक व स्थान
दिनांक 09.12.2019 समय लगभग 16.30 बजे, सदरपुर चौराहा ग्राम सदरपुर थाना कोठी बाराबंकी
पुलिस टीम
- उ0नि0 प्रवेन्द्र सिंह
- उ0नि0 रमेश चन्द्र
- हे0का0 रामकृष्ण सिंह
- का0 प्रियांशु यादव
बरामदगी
04 किलोग्राम डोडा एक पीली प्लास्टिक की बोरी में।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि उन्होंने डोडा अपने गाँव में कुछ दिन पहले आये एक अन्जान व्यक्ति से खरीदा था जिसका नाम पता वह दोनो नही जानते हैं ।