बाराबंकी
थाना कुर्सी पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कुर्सी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त, संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान दिनांक 09/12/2019 को समय 04.45 बजे, ग्राम कोढवा सुफलपुर तिराहा जनपद बाराबंकी के पास से अभियुक्त नजरूद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन ग्राम सूरजपुर टिकरी थाना इटौंजा जनपद लखनऊ को एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 315/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
- नजरूद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन ग्राम सूरजपुर टिकरी थाना इटौंजा जनपद लखनऊ
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
दिनांक 09/12/2019 को समय 04.45 बजे, ग्राम कोढवा सुफलपुर तिराहा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
बरामदगी - एक अदद तमंचा 315 बोर।
- एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
पुलिस टीम - प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अन्जेश सिंह थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 असलम खान,का0 विकास सिंह थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।