
गोरखपुर ब्यूरों। एक महिला जिसका नाम रेशमा सिसवा बाजार महाराजगंज की रहने वाली जो चौकी असुरन पर आई और बताई की मेरा पर्स जिसमें 50,000 का जेवर वह ₹5000 नगद जो छूट गया जेवर में मंगलसूत्र का लाकेट कान का बाली मांग टीका टूटा अंगूठी था जो कि बस में छूट गया है। इस पर चौकी प्रभारी असुरन अपने हमराही तथा हांक् 24 जिसमें एस आई रणजीत सिंह बघेल कांस्टेबल राकेश कुमार कांस्टेबल जितेंद्र सिंह कांस्टेबल संदीप की तत्परता से बस का पीछा करते हुए छात्रसंघ चौराहे पर गाड़ी को रोककर चेक किया गया जिसमें सीट पर रखा हुआ पर्स मिल गया जिसे लाकर पीड़ित को सुपुर्द किया गया। खोया हुआ पर्स वापस पाकर महिला का चेहरा खिल उठा और उसने पुलिस की प्रशंसा की व बहुत बहुत धन्यवाद किया।