
संत कबीर नगर – सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने बताया है कि आज जनपद संत कबीर नगर में प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 06 स्कूली वाहन फिटनेस फेल एवं परमिट फेल पाए जाने पर अभियोग में पुलिस चौकी कांटे एवं बख़ीरा थाने मे निरुद्ध किए गए।
उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2026 से स्कूल प्रबंधकों को लगातार पपत्र सही कराने के दिए गए थे लेकिन एक महीने की मोहलत के बाद भी 143 स्कूली वाहन बिना पपत्र के पाए गए।
इस प्रवर्तन कार्यवाही में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बस्ती सुरेश कुमार मौर्य, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संत कबीर नगर प्रियंवदा सिंह व प्रवर्तन स्टाफ आदि सम्मिलित रहे।