यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है – डायरेक्टर पं• उदय राज तिवारी
विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और संस्कारों से भी समृद्ध बनाना है – प्रबंधक अंकित राज तिवारी
संत कबीर नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में उदया इंटरनेशनल स्कूल,भुजैनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा,जो विद्यार्थियों की मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय की उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
विद्यालय की मेरिट सूची में अस्तित्व उपाध्याय ने
92 %प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया !
इस अवसर पर पूछे जाने पर अस्तित्व उपाध्याय ने टॉपर बनने का श्रेय विद्यालय के अपने सभी गुरुजनों और माता-पिता को दिया भविष्य के टारगेट को बताते हुए अस्तित्व उपाध्याय ने कहा कि भविष्य में आईएएस बनने का सपना है ! जिसे हर हाल में पूरा करूंगा !
इसके अलावा रिद्धिमा शुक्ला ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि प्रिया सुभाषचंद्र यादव ने 88.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में आयुष चौधरी ने 87 प्रतिशत,अमृत त्रिपाठी और अतुल मौर्य ने 85.6 प्रतिशत, सिद्धि चौधरी ने 84.4 प्रतिशत, समीक्षा जायसवाल ने 83 प्रतिशत, अखिलेश तथा श्रेयांश ने 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सभी छात्रों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में गर्व और हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर पं. उदय राज तिवारी ने सभी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के प्रबंधक अंकित राज तिवारी और और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मिठाई खिलाकर अस्तित्व उपाध्याय को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि अस्तित्व से विद्यालय को ही नहीं भविष्य में पूरे जिले को उम्मीदें हैं ! इतनी कम उम्र में अस्तित्व ने विद्यालय टॉप करके विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है ! उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों और संस्कारों से भी समृद्ध बनाना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत कुमार सेनापति ने कहा कि उदया इंटरनेशनल स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करता रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी प्रकार सफलता का परचम लहराते रहेंगे। खुशी और उत्साह का माहौल
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने छात्रों का मुँह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी और अभिभावकों ने भी बच्चों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
आधुनिक शिक्षा का केंद्र बन रहा विद्यालय।उदया इंटरनेशनल स्कूल भुजैनी क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। विद्यालय में विज्ञान,कला और वाणिज्य संकायों के साथ कक्षा 11 एवं 12 का सफल संचालन किया जा रहा है। आधुनिक संसाधनों,अनुभवी शिक्षकों और अनुशासित वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा है।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,अनुशासन और सतत मार्गदर्शन के बल पर आने वाले समय में भी छात्र सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे !