- लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ ने कोतवाली में लगाया शिविर
संतकबीरनगर : जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील कुमार सिंह के पहल पर गुरुवार को लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव थाना कोतवाली खलीलाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित जनपद के प्रत्येक थाने पर विधिक सहायता से सबंधित लगने वाले पोस्टर के आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम क्रियाशील है। निर्धन व असहाय लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता दी जा रही है। गिरफ्तारी से पूर्व, रिमांड स्तर पर, गिरफ्तारी के बाद जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों के जमानत से लेकर संपूर्ण विचारण का कार्य इस सिस्टम द्वारा निरंतर किया जा रहा है। जनपद के प्रत्येक थाने पर लोगों को विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी जा रही है। उन्होंने विधिक सहायता से संबंधित टोल फ्री नंबर 15100, लोक अदालत तथा प्री लिटिगेशन वाद के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय, एसएसआई प्रमोद कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर राम अवध यादव, धर्मनाथ यादव तथा पुलिस कर्मी बलराम यादव, बृजेश कुमार, अधिकार मित्र अरविंद कुमार यादव, मनीष कुमार वर्मा, प्रेमचंद भारती, उमाशंकर, सरजू प्रसाद समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।