इल्म हासिल करना हर तबके के लिए बेहद जरूरी है जिससे हक व बातिल में फर्क किया जा सकता है : डॉ. एहसान अहमद



संतकबीर नगर जामिया इस्लामिया फैजुल उलूम स्कूल धनघटा संत कबीर नगर मैं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए एवं सही मार्गदर्शन करने के लिए कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर सबसे पहले विद्यालय के एक प्यारे से बच्चे फरहान ने कुराआन की तिलावत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद ने बच्चों का उचित मार्गदर्शन करते हुए बताया कि इल्म हासिल करना हर तबके के लिए बेहद जरूरी है जिससे हक व बातिल में फर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. इकबाल फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद राफे ने बताया कि निर्धारित लक्ष्यों द्वारा मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संस्थापक डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित एक वर्षीय उर्दू डिप्लोमा कोर्स एवं दो वर्षीय अरबी डिप्लोमा कोर्स को किसी भी धर्म जाति और मजहब के बच्चे कर सकते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन गोरखपुर शहर से आए दिग्गज पत्रकार एवं बी. के. पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुनील मणि त्रिपाठी जी किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य इंजीनियर मोहम्मद फैजान ने अपने आने वाले सभी मेहमानों, बच्चों, अभिभावकों एवं समाजसेवियों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर इंजीनियर जमशेद अहमद, रहमत अली, मोहम्मद सरवर आदि लोगों ने शिरकत की |