सनातन धर्म के तत्वावधान में भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनेगा,अखंड भारत की परिकल्पना हिंदू राष्ट्र की सोच है,
सनातन धर्म की रक्षा में अवरोध उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई की मांग–श्री जगतगुरु रामानुजाचार्य जी
संत कबीर नगर 19 जनवरी 2026 देवरहा बाबा स्थान बनकटवा के सनातन धर्म हिंदू रक्षा वाहिनी के परमाध्यक्ष श्री जगतगुरु रामानुजाचार्य जी ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनातन धर्म की रक्षा, व देवरहा बाबा जी को समर्पित सिंहासन अष्टधातु की मूर्तियां जो असुरक्षित हैं जिनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है जिनकी रखवाली मात्र दो सिपाहियों को डंडे के बल पर जिम्मा सौपा गया है पूरी तरह से प्रशासनिक लापरवाही है सिंहासन की सुरक्षा को लेकर सनातन धर्म हिंदू रक्षा वाहिनी के परमाध्यक्ष जगद्गुरु रामानुजाचार्य ने सनातन धर्म की गरिमा तथा अपनी सुरक्षा मांगों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सनातन धर्म की परंपराओं और धार्मिक मूल्यों की रक्षा में निरंतर अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है।
परमाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो तत्व सनातन धर्म की रक्षा में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, उनके विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देवराहा बाबा जी के परमभक्तों को उलाहना देना और उनकी आस्था पर प्रश्न उठाना निंदनीय है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सनातन धर्म हिंदू की पुनः प्रतिष्ठा (परिस्थापना) को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इसके लिए समाज और सरकार दोनों को मिलकर ठोस प्रयास करने होंगे। साथ ही उन्होंने स्वयं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और प्रशासन से उचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।
अंत में परमाध्यक्ष ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया, तो सनातन धर्म हिंदू रक्षा वाहिनी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को विवश होगी। उन्होंने सभी नौजवान युवाओं को तथा सनातनियों से एकजुट होकर धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। ताकि आने वाले समय में भारत हिंदू राष्ट्र बनकर विश्व के पटल पर उभर कर सामने आए और विश्व का राजगुरु बनते हुए उसका प्रतिनिधित्व करें,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट