सैकड़ों बच्चों ने किया 313 विधानसभा खलीलाबाद के लोकप्रिय नेता रमेश उपाध्याय का जोरदार स्वागत
संत कबीर नगर / खलीलाबाद
क्रिकेट गुरुकुल मैलानी खलीलाबाद, संत कबीर नगर के खेल मैदान में उस समय उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, जब 313 विधानसभा खलीलाबाद के लोकप्रिय जननेता रमेश उपाध्याय के आगमन पर सैकड़ों बच्चों ने तालियों और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
क्रिकेट खेलते नन्हे खिलाड़ियों में अपने नेता को देखने का जोश देखते ही बन रहा था। बच्चों ने फूल-मालाओं, करतल ध्वनि और खेल भावना के संदेशों के साथ रमेश उपाध्याय का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर क्रिकेट गुरुकुल के संचालक संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और सकारात्मक सोच भी विकसित करता है। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है।
रमेश उपाध्याय ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बच्चों को खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरा मैदान खेल, अनुशासन और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।