सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का प्रमाण पत्र किया गया वितरण
संत कबीर नगर – (ब्यूरो रिपोर्ट ) सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व उनके कार्यकारिणी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे कबीर की आवाज़ मीडिया से रूबरू होते हुए नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जीशान अली एडवोकेट सिविल बार एसोसिएशन संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश ने स्पष्ट किया कि हमारे कार्यकाल में समस्त अधिवक्ता बंधुवों के मान सम्मान व प्रतिष्ठा की प्रति हमेशा लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेंगे उनके हर सुविधाओं की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे सिविल बार एसोसिएशन संगठन के पदाधिकारी निम्नवत हैं अध्यक्ष ईश्वर चंद्र पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरफराज आलम , उपाध्यक्ष जीशान अली , महामंत्री निरंजन सिंह , कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र समेत सभी पदाधिकारी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया |