
सेमरियावा / संत कबीर नगर / 6 October 2025 विकासखंड सेमरियावा युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग संत कबीर नगर द्वारा मंगल दलों के माध्यम से मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। आज दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री मुकेश गुप्ता एवं मंगल दल अध्यक्ष रिजवान मुनीर द्वारा नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज बढ़या माफी में बालिकाओं को जागरूक किया साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया बालिकाओं ने अपने विचारों को व्यक्त किया तथा संबंधित प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया मिशन शक्ति कार्यक्रम बालिकाओं के स्वावलंबन स्वाभिमान के लिए बहुत ही आवश्यक कार्यक्रम है बालिकाओं को उनके हितों सम्मान तथा अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया इस मौके पर विद्यालय के सह प्रबंधक एजाज मुनीर प्रधानाचार्य डी के श्रीवास्तव, राजेश, सुरेंद्र पाल,राजकुमार,महेंद्र कुमार,शोएब अहमद, आदि मौजूद रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट