

क्षेत्रीय विकास ही हमारा लक्ष्य होगा, वार्ड नंबर 16 की जनता नेता नहीं बेटे का चयन करेगा,महेंद्र प्रताप यादव प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 16 सितंबर 2025 आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला पंचायत संत कबीर नगर के वार्ड नंबर 16 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के रूप में ग्राम चनवापार में
देवतुल्य जनता से मुलाकात कर सहयोग समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा !
संबंध में जिला पंचायत सदस्य के रूप में वार्ड नंबर 16 से प्रत्याशी और छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के द्वारा जानकारी दी गई की पूर्व में जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित हुए लोगों द्वारा वार्ड नंबर 16 के लिए कोई कार्य नहीं किया गया जनता की शिकायत है कि जीतने के बाद प्रत्याशी गायब हो जाता है इससे हम सभी लोग इस बात को ध्यान में रखते हुए अपने बीच में रहने वाले प्रत्याशी का चयन करेंगे जिससे वार्ड नंबर 16 के विकास व बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हो सके, ऐसे में वार्ड नंबर 16 की जनता अबकी बार मन बना ली है कि हम सभी लोग नेट नहीं बेटे का चयन करेंगे जो हमारे सुख दुख में शामिल होते हुए विकास कार्यों को अंतिम पायदान तक पहुंचाने का कार्य करें,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट