बाराबंकी
थाना देवा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से नाजायज तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना देवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 458/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सुरेश रावत पुत्र दुन्नी रावत निवासी मचौटी थाना देवा जनपद बाराबंकी को थाना देवा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 04.12.2019 को समय 5.30 बजे सालेहुनगर तिराहा थाना देवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 490/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना देवा पर कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
सुरेश रावत पुत्र दुन्नी रावत निवासी मचौटी थाना देवा जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 04.12.2019 को समय 5.30 बजे सालेहुनगर तिराहा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 90/19 धारा 380/411 भादवि थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 139/19 धारा 380/457/411 भादवि थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 458/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 490/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवा जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
01 अदद नाजायज तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष देवा प्रमोद कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 इरशाद अहमद, उ0नि0 जवाहरलाल थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह, का0 बालेन्द्र यादव थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- का0 जितेन्द्र, का0 विवेक प्रताप सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी।